मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

शत शत नमन श्री शनिमहाराज

शत शत नमन श्री शनिमहाराज को करते हैं हम| स्वच्छ विचारों का आदान प्रदान ही शनिमहाराज को सच्चे नमन का प्रतिक है | हमे सदैव ये ज्ञात रहना चाहिए के अच्छे कर्म ही हमारे जीवन को सद मार्ग पर  ले जाते हैं  और श्रीशनि महाराज की कृपा ऐसे लोगों पर बनी रहती है|  श्रीशनिमहाराज हमेशा न्याय प्रिय देवता के रूप में प्रचलित हैं  इसलिए चाहिए के उनकी वंदना करने से पूर्व ये जान लेना चाहिए की किसी भी कर्म करने से पूर्व उसकी न्याय प्रियता का वरन करना उत्कृष्ठ होगा | ये भी देखा गया है की देवाधिदेव एवं महान दयानिधि  श्रीशनिमाहराज के  कोप का  भाजन  बनने से  मनुष्य कतराता है जबकि ऐसा कदापि नहीं है ऐसा मानने वालों को ये जान लेना चाहिए की श्रीशानिमाहराज की ही अनुकम्पा से आज संपूर्ण श्रृष्टि गतियेमान है और उन्ही के न्यायप्रियता के चलते ही अभिमानी, दुष्ट,कपटी,दुराचारी,पापी, लोभी एवं कलंकित मनुष्य को उसकी सजा नियत समय पर निश्चित ही दंडाधिकारी एवं  कुशलक्षमतावान श्रीश्रीमहाराजाधिराज शनिदेवजी देते है| इसलिए सरल , सहज एवं मृदुभाषी  मनुष्य को ये जान लेना चाहिए की जबतक वो सद कर्मो में लिप्त रहता है तब तक उसकी  संपूर्ण हानि की रक्षा स्वयं श्री शनिमहाराज करते हैं| हमे ये भी जान लेना चाहिए की जब जब हमारे जीवन में शनिमहाराज का प्रवेश होता है वो समय अन्य समयों से श्रेष्ठ होता है जिसमे लगन , मेहनत,इमानदारी ,कर्मठता ,सदाचार एवं संयमता से पद,प्रतिष्ठा एवं सुख-सम्पदा इत्यादि  अर्जित कर सकते हैं| इसीलिए अच्छे कर्म ही किसी भी मनुष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं और उसे हमेशा अपने निज भक्त के रूप सहर्ष स्वीकार करते हैं | अतः हमे उनका सदैव नमन करते रहना चाहिए और उनकी बिना निष्काम भाव से भक्ति में लीं रहना चाहिए |  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें