हनुमान ,शिव व सूर्य शनि के आराध्य
भागवानश्रीशनिमहाराज की इसे हम अनुकम्पा ही कहेंगे की यमलोक में स्थापित होने के बाद भी हम

स्वर्गलोक की भांति सुख भोग रहे है| आशय स्पष्ट करने के लिए हमें ये भी जान लेना चाहिए के हम जिस सुख की अनुभूति नरकलोक में प्राप्त कर रहे हैं उसके पीछे महाराजाधिराज एवं न्यायप्रिय सर्वशक्तिमान ब्रहमांड ज्ञाता भगवान् शनिमहाराज का श्रेठ आशीर्वाद है जिन्होंने आपके पुण्य कर्मो को अग्रणी रखकर उच्च फल प्रदान किया है जिसके फलस्वरूप आप नरकलोक में विद्यमान होने के पश्चात् भी सुख भोग रहे हैं |चूँकि हम भूलोक में विचरण कर रहे हैं और यहाँ हर मनुष्य में पाप - पुण्य का समावेश होता है अंतर इतना होता है कौन मनुष्य किस अनुशंशा से पाप पुण्य के कृत्यों को अंजाम देते है |यही वो अनुशंशा है जिसे शनिदेव की न्याय प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाता है माना जाता है की तीस वर्षों पश्चात् एक समय ऐसा आता है जब शनिदेवता श्रृष्टि के प्रत्येक जीव अथवा प्राणी के सदकर्मों एवं कुक्रत्तों का आंकलन करके उसे उचित परिणाम देते हैं| 
ये भी सही है की जो मनुष्य अथवा प्राणधारी अपने इष्टदेव का स्मरण करके सच्चे हिरदय से अपने क्रत्त्यों के लिए क्षमायाचना करता है तो उसका असर सीधे उसके कठोर फल की प्राप्ति पर पड़ता है जिसे याच्नावान बना दिया जाता है और उसका प्रभाव ये होता है की उसे शनि महाराज के उस कोप से राहत प्राप्त होती है जिसमे शनि की वक्र दृष्टि घातक परिणाम प्रदान कर सकती थी|

ये भी सत्य है की किये गए कुकर्मों के लिए शनिदेव के न्याय पालिका में सिर्फ और सिर्फ दंड का ही प्रावधान ही अंतिम परिणाम है पर चूँकि प्राणधारी किसी भी दंड से बचने के लिए साधना में लीन होकर जिस प्रकार अपने पापों की अग्नि में जलकर पश्चाताप करता है उससे वो ये जान जाता है की मनुष्य जाति में जन्म लेने पर उसे अच्छे और बुरे कर्मो का अंत में हिसाब देना ही पड़ता है |
ये भी सर्वविदित है की इश्वर की अराधना ही एक ऐसा रास्ता है जो सदविचारों की उत्तपत्ति तो करता है है साथ ही ये भी ज्ञान प्रदान करता है की उसे सुमार्ग पर चलकर जो सुफल प्राप्त होता है उससे उत्कृष्ठ और कुछ नहीं हो सकता|

